A = એ,ઐ,અ,આ,ઑ,ઓ,એઅ,ઓઅ
B = બ
C = ક,સ
D = ડ,દ
E = એ,ઈ,અ,ઈઅ,ઇ
F = ફ
G = ગ,જ
H = હ,અ
I = ઈ,આઈ,અ,આઈઅ,આય,
J = જ
K = ક
L = લ,ળ
M = મ
N = ન
O = ઓ,ઑ,અ,આ,ઉ,વ
P = પ
Q = ક્વ,ક્યૂ
R = ર
S = સ,જ
T = ટ,ત
U = યૂ,ઉ,અ,યૂઅ,ઉઅ,યૈ,યો
V = વ
W = વ,ઉ
X = ક્સ,ક્ષ,એક્સ,ઝ
Y = ય,ઈ,આઈ
Z = ઝ
A का उच्चारण नियम A का उच्चारण अ, ऑ, आ, ए, एअ, इत्यादि होता है. a के उच्चारण के नियम शब्दों के वर्ण के अनुसार निम्न प्रकार होता है. (1) जब किसी Word के शुरू में “a” हो तो इसका उच्चारण मुख्यतः ए या अ होता है. जैसे:- Abide (एबाइड) = पालन करना, Abet (अबेट) = उकसाना (2) जब किसी शब्द के शुरू में “ae” हो तो इसका उच्चारण “ई” होता है. लेकिन जब “ae” से “r” जुड़ा हो तो “ae “ का उच्चारण “एअ” होता है. जैसे:- Aegis (ईजिस) = तत्वावधान, Aerify (एअरिफाइ) = वायु से पूर्ण करना (3) जब दो व्यंजनों (Consonant) के बीच में “a” हो और दूसरे व्यंजन के बाद “e” नहीं हो तो ऐसे “a” का उच्चारण “ऐ” होता है. जैसे:- Mad (मैड), Man (मैंन), Rattle (रैटटल) = खड़खड़ (4) जब किसी पांच Letters से अधिक शब्द के अंत में an, al, ar, ant, ance, आए तो इसके “a” का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- American (अमेरिकन), principal (प्रिंसिपल), Beggar (बेगर), Assistant (असिस्टेंट) = सहायक (5) जब किसी शब्द में “a” किस बात l, r, s, t, इत्यादि हो तो इसके पहले आने वाला “a” का उच्चारण “आ” होता है. जैसे:- Balm (बाम) = मरहम, Bar (बार) = बार, रोक, मधुशाला, छड़, बाधा, डंडा, Past (पास्ट), Path (पाथ) (6) जब किसी शब्द में “a” से u या w जुड़ा हो तो au/au का उच्चारण “ऑ” होता है. जैसे:- Haul (हॉल) = प्राप्त वस्तु, Hawk (हॉक) = बाज़, Prawn (प्रॉन) = झींगा (7) जब किसी शब्द में ai/ay हो या a के बाद किसी व्यंजन से e जुड़ा हो तो ai/ay या a का उच्चारण “ए” होता है. जैसे:- Fail (फेल) = विफल, Wait (वेट) इन्तेज़ार करना, Bay (बे) = खाड़ी, Bale (बेल) = गांठ, Trade (ट्रेड) = व्यापार (8) जब किसी शब्द में ai से r जुड़ा हो या a के बाद re हो तो ai/a का उच्चारण “एअ” होता है. जैसे:- Fair (फेअर) = निष्पक्ष, गोरा, स्वच्छ, न्यायोचित, स्पष्ट, ईमानदार, Hair (हेअर) = केश, Rare (रेअर) दुर्लभ E का उच्चारण नियम E का उच्चारण इ, ई, इअ, अ, अ, आ, ए, इत्यादि होता है. e के उच्चारण के नियम का अध्ययन निम्न प्रकार करे. (1) जब किसी Word के शुरू या बिच में e का प्रयोग हो तो इसका उच्चारण साधारणतः “ए” होता है. जैसे:- Ecstasy (एक्सतसि) = परमानंद, Ebon (एबन) = आबनूसी, Red (रेड), Spend (स्पेंड) (2) जब किसी शब्द के अंत में el, en, ent, er हो और उसके पहले दो से अधिक Lettter हो तो “e” का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Tunnel (टनल) = सुरंग, Spoken (स्पोकन), Muster (मस्टर) = गिनती (3) जब किसी शब्द के बीच में e हो और e के बाद r से कोई व्यंजन जुड़ा हो तो e का उच्चारण आधा अ होता है. जैसे:- Herb (हर्ब) = जड़ी बूटी, Perk (पर्क) = उबाल आना (4) जब किसी Word में e के बाद re हो तो “e” का उच्चारण “इअ” होता है. जैसे:- Here (हिअर), Mere (मिअर) = मात्र, झील Note:- वह कार्य जो नियम के विरुद्ध होते हैं उसे अपवाद यानी Exception कहते है. Exception:- (Were = वर) (5) जब किसी शब्द के बीच में e हो और e के बाद किसी व्यंजन (r को छोड़कर) से e जुड़ा हो तो “e” का उच्चारण “ई” होता है. जैसे;- Complete (कम्पलीट), Impede (इम्पिड) = बाधा डालना, Stampede (स्टैंपीड) = भगदड़ (6) जब किसी शब्द के अंत में e हो तो e का उच्चारण नहीं होता है, लेकिन कुछ शब्द ऐसे हैं जिसमें e का उच्चारण इ/ई या ए होता है. जैसे:- Cliche (क्लिसे) = ठप्पा, Coupe (कुपि) = पातनांश, Dele (डिली), Finale (फिनालि) = अन्त (7) जब किसी शब्द में e के साथ a जुड़ा हो तो ea का उच्चारण मुख्यतः “ई” होता है. जैसे:- Peak (पीक) = शिखर, Sheaf शिफ़) = पुलिंदा, Tea (टी) (8) जब किसी शब्द में ea के बाद d, th, lth, sa, ven इत्यादि हो या ea कि पहले br और इसके बाद k, st हो तो “ea” का उच्चारण “ए” होता है. जैसे:- Bread (ब्रेड), Feather (फेदर) = पंख, Health (हेल्थ), Pleasant (पेजन्त), Posse (पसि) = मेला (9) ऐसे कुछ और शब्द है जिसमें उपयुक्त Letter ना रहने के बावजूद भी er का उच्चारण “ए” होता है. जैसे:- Deaf (डेफ) = बहरा, Jealous (जेलस) = ईर्ष्या, Steak (स्टेक) = मांस या मछली का टुकडा, Weapon (वेपन) = हथियार, Yea (ये) = हाँ (10) जब किसी शब्द में ea से r जुड़ा हो तो ea का उच्चारण मुख्यतः इअ होता है. जैसे:- Ear (एअर), Beard (बियर्ड) = दाढ़ी (11) लेकिन कुछ शब्द में ea से r जुड़ने के बावजूद भी ea का उच्चारण “एअ” होता है. जैसे:- Bear (बेअर) = भालू, Wear (वेअर) = पहन लेना (12) जब किसी शब्द में “ear” के बाद ch, l, n, th हो तो ea, का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Search (सर्च) = खोज, Pearl (पर्ल) = मोती, Learn (लर्न), Earth (अर्थ) (13) जब किसी Word में ee हो तो ee का उच्चारण “ई” होता है. जैसे:- Preen (प्रीन) = आत्मसंतुष्ट होना, Reef (रीफ) = चट्टान, Sleet (स्लीट) = ओले के साथ वर्षा (14) जब किसी शब्द में ee में के बाद r हो तो ee का उच्चारण “इअ” होता है. जैसे:- Jeer (जीअर) = मज़ाक उड़ाना, Sneer (स्निअर) = उपहास (15) जब किसी शब्द में e से i जुड़ा हो तो ei का उच्चारण “ई” होता है. जैसे:- Deceive (डिसिव) = धोखा, Protein (प्रोटीन) (16) जब किसी word में ei के बाद gh या gn हो तो ei का उच्चारण “ए” होता है. जैसे:- Weight (वेट) = वजन, Deign (डेन) = अनुग्रह करना (17) कुछ अन्य शब्द जिसमे ei के बाद gh/gn न होते हुए भी इसका उच्चारण “ए” होता है. जैसे:- Feint (फेंट) = बनावटी आक्रमण, Heifer (हेफर) = कलोर, surveillance (सर्विलांस) = निगरानी (18) कुछ अन्य Word जिसमे ei का उच्चारण इ, ई, अ, एअ, इत्यादि होता है. जैसे:- Forfeit (फोर्फ़ित) = अर्थदंड, Surfeit (सुर्फ़ित) = अतिरेक, Weir (वीयर) = बांध (19) जब किसी word में e से w जुड़ा हो तो ew का उच्चारण “यू” होता है. जैसे:- New (न्यू), Dew (ड्यू) = ओस (20) जब किसी शब्द में e से u जुड़ा हो तो eu का उच्चारण “यू” होता है. जैसे:- Eunuch (युनक), Eulogy (युलोजी) (21) जब किसी शब्द में ew से पहले ch, l, r, sh इत्यादि हो तो ew का उच्चारण “ऊ” होता है. जैसे:- Chew (चु) = चबाना, Blew (ब्लू) = विस्फोट से उड़ा दिया, Drew (डू) (22) Ey का उच्चारण “इ” होता है लेकिन ey के पहले v या th हो तो ey उच्चारण “ए” होता है. Donkey (डंकी) = गधा, Survey (सर्वे) (23) जब ey किसी Word के शुरू में हो तो ey का उच्चारण आइ या ए होता है. जैसे:- Eye ((ऑय), Eyas (आईअस), eyrie (आइरि) I का उच्चारण इ,ई, आई,आईअ, इअ इत्यादि होता है लेकिन i का प्रमुख उच्चारण इ या आई होता है. जैसे:- Idiot (इडियट) = मुर्ख, Imitate (इमीटेट) = नकल, Icon (आइकॉन), Isolation (आइसोलेशन) = एकांत जब किसी Word के बिच में i हो और i के दोनों और व्यजंन हो तो i का उच्चारण मुख्यतः ”इ “ होता है. जैसे:- Fill (फिल) = भरण, Kill (किल), Pinch (पिंच) =चुटकी जब किसी Word में i के बाद किसी व्यंजन से a, e, o, us इत्यादि जुड़ा हो या i के बाद br, cr, gr, tr, gh, nd, इत्यादि जुड़ा हो या i के बाद gn पर ही वह word समाप्त हो तो i का उच्चारण साधारणतः “आई” होता है. जैसे:- Tidal (टाइडल) = ज्वार, Fine (फाइन) = ठीक, Fiber (फाइबर) = रेशा, Microscope (माइक्रोस्कोप) = खुर्दबीन, Kind (काइंड) Exception (उपवाद):- जो नियम के विरुद्ध कार्य करता है. Bifid (बाईफिड) = दो शाखाओंवाला Bilateral (बाईलेटरल) = द्विपक्षीय Crinite (क्राइनाईट) = रोयेंदार Diglot (डाइगलोत) = द्विभाषिक Dilute (डाइल्यूट) = पतला Finis (फाईनिस) = खात्मा Title (टाइटल) = शीर्षक कुछ ऐसे words है जिसमे i के बाद किसी व्यंजन से e जुड़ने के बावजूद भी i का उच्चारण “इ” या “ई” होता है Avarice (अवरिस) = लोभ Coppice (कॉपिस) = गुल्म वन Crevice (क्रेविस) = दरार Definite (डेफिनिट) = निश्चित Determine (डीटरमाइन) = निर्धारित Engine (इंजन) = यन्त्र Exquisite एक्सक्यूविजित) = अति सुंदर Famine (फेमिन) = सूखा Fissile (फिससिल) = चीरने योग्य Hospice (हॉसपिस) = धर्मशाला Hypocrite हिपोंक्रिट) = पाखंडी Justice (जस्टिस) = न्याय मूर्ति Lattice (लैटिस) = जाली Infinite (इनफिनिट) = अनंत Notice (नोटिस) = नोटिस Prejudice (प्रेजडिस) = पक्षपात Promise (प्रॉमिस) = वादा Chemise (शिमिज) = शर्ट Cuisine (क्विजिन) = भोजन Elite (एलीट) = अभिजात वर्ग Jasmine (जस्मीन) = चमेली Latrine लाट्रीन) = शौचालय Medicine (मेडिसिन) = दवा Marine (मरीन) = समुद्री Machine (मशीन) = मशीन Regime (रेजीम) = शासन Routine (रूटीन) = सामान्य Valise (वालिज) = सूटकेस जब किसी Word के अंत में i के साथ ve जुड़ा हो तो i का उच्चारण “इ” होता है. जैसे:- Active (एक्टिव) = सक्रिय, Motive (मोटिव) = प्रेरणा जब किसी Word में i के बाद r कोई व्यंजन से जुड़ा हो तो i का उच्चारण “आ”, “इअ” होता है. जैसे:- Gird (गर्ड) = बांधना, Girl (गर्ल) जब किस शब्द में iसे re जुड़ा हो तो i का उच्चारण “आइअ” होता है. जैसे:- Fire (फायर), Tire (टायर) जब किसी शब्द के बिच में ia हो तो ia का उच्चारण भी “आइअ” होता है. जैसे:- Fire (फायर), Tire (टायर) जब किसी शब्द के बिच में ia हो तो ia का उच्चारण भी “आइअ” होता है. जैसे:- Liar (लायर), Riant (रायंत) जब किसी शब्द के बिच में ie हो तो ie का उच्चारण “ई” होता है. जैसे:- Belief (बिलीफ) = धारणा, Field (फील्ड) Exception:- (अपवाद) कुछ Word में ie का उच्चारण भिन्न भी होता है. जैसे Allies (एलाइज) = मित्र राष्ट्रों, Alien (एलियन), Fierce (फिएर्स) = भयंकर, Fiery (फाइरि) = उग्र, Inconvenient (इनकनविनिएन्त) = असुविधाजनक, Kier (कीअर), आदि जब किस Word के अंत में ie हो और इसके पहले एक से अधिक letter हो तो ie का उच्चारण “इ” होता है. जैसे Coolie (कुली), Movie (मूव) जब किसी Word के अंत में ie हो और इसके पहले एक ही letter हो तो ie का उच्चारण “आई” होता है. जैसे:- Die (डाई), Lie (लाइ) जब किसी Word के बिच में io हो तो इसका उच्चारण “आय” होता है लेकिन जब io से n जुड़ा हो तो io का उच्चारण “अ” होता है और अगर io से lo जुड़ा हो तो io का उच्चारण “आईओ” होता है. जैसे:- Prior (प्राइअर) = पूर्व, Education (एजुकेशन), Biology (बायोलॉजी) O का प्रननसिएशन | Pronunciation Rule of “O” in Hindi जब किसी शब्द के बीच में o हो और इसके दोनों ओर व्यंजन हो तो o का उच्चारण “ऑ” होता है. जैसे:- Loss (लॉस), Dog (डॉग) जब किसी शब्द में o के बाद व्यंजन से e जुड़ा हो तो o का उच्चारण “ओ” होता है. जैसे:- Rope (रोप) = रस्सी, Hope (होप) Exception:- Come (कम), some (सम), Done (डन), None (नन) जब किसी शब्द में o से ve जुड़ा हो तो o का उच्चारण “ऊ” होता है. जैसे:- Approve (अप्रूव) = मंजूर, Move (मूव) जब किसी शब्द के अंत में o हो तो इसका उच्चारण “ओ” होता है. जैसे:- Gusto (गस्तो) = चाहते हैं, Bro (ब्रो) जब किसी शब्द के अंत में o से n या r जुड़ा हो तो o का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Lesson (लेससन), Traitor (ट्रेटर) = गद्दा जब किसी शब्द में o के साथ a जुड़ा हो तो oa का उच्चारण “ओ” होता है. जैसे:- Coal (कोल), Toad (टोड) = मेंढक जब किसी शब्द में o से e जुड़ा हो तो oe का उच्चारण “ओ” अथवा “ऊ” होता है. जैसे:- Hoe (हो) = कैसे, Toe (टो), Woe (वो) = हाय, shoe (शू) जब किसी Word में o से i जुड़ा हो तो oi का उच्चारण “आई” होता है. जैसे:- Boil (बॉईल) = फोड़ा, Hoist (होइस्त) = उभाड़ना जब किस Word में oi से r जुड़ा हो तो oi का उच्चारण “वा” होता है. जैसे:- Abattoir (एबटवार) = कसाईखाना, Memoirs (मेम्वार्ज) = संस्मरण जब किसी Word में oi से nt जुड़ा हो तो oi का उच्चारण “आइअ/आय” होता है. जैसे:- Appoint (अप्पोइंत), Point (पॉइंट) जब किसी Word में oo हो तो इसका उच्चारण “उ/ऊ” होता है. जैसे:- Boon बून) = वरदान, Book Exception:- कुछ ऐसे Words है जिसमे oo का उच्चारण “उ/ऊ” न होकर कुछ और होता है. जैसे:- Blood (ब्लड), Boor (बुअर) =गवार/ देहाती, door (डोर) आदि. जब किसी Word में o से u जुड़ा हो तो ou का उच्चारण “आउ होता है. जैसे:- About (अबाउट), House (हाउस), count (काउंट) जब किसी Word में ou से r या s जुड़ा हो तो ou का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Armour (आर्मर) = कवच, Courtesy (कर्टसी) = के सौजन्य से, Exception:- कुछ ऐसे भी Words होते है जिसमे ou के बाद r या s न होने पर भी ou का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Country (कंट्री), couple (कपल), Enough (एनफ), आदि कुछ ऐसे भी Words है जिसमे ou के बाद r होते हुए भी ou का उच्चारण “अ” नही होता है. जैसे:- Our (आवर), Devour (दिवावर), Flour (फ्लावर), Sour (सावर), आदि. कुछ Words में ou का उच्चारण “उ/ऊ” होता है. जैसे:- Could (कुड), coupe (कुपि), Soup (सूप), आदि. जब किसी Word में o से w जुड़ा हो तो ow का उच्चारण “ओ” होता है. जैसे:- Below (बिलों), Glow (ग्लो) = चमक, Slow (स्लो) जब किसी Word में ow के बाद l या n हो या ow के पहले r हो तो ow का उच्चारण “आऊ” होता है. जैसे”:- Allow (अलाऊ), How (हाउ), Now, Powder, Wow जब किसी Word में o से y जुड़ा हो तो oyका उच्चारण “आइ” होता है. जैसे:- Boy (बॉय), Toy (टॉय) “U” का उच्चारण नियम U का उच्चारण अ, उ, ऊ, यू इत्यादि होता है. जब किसी शब्द के बीच में u हो और उसके बाद किसी व्यंजन से कोई भी स्वर जुड़ा हो तो u का उच्चारण “यू” होता है. जैसे:- Bucolic (ब्यूकॉलिक) = ग्राम्य, Numerous (न्यूमरस) = बहुत जब किसी शब्द के बीच में u हो और u के पहले r हो तो u का उच्चारण “ऊ” होता है. जैसे:- Crude (क्रूड) = अपरिष्कृत, Brumal (ब्रुमल) = शीतकालीन जब किसी शब्द के शुरू में u हो तो इसका उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Ultimate ( अल्तिमेट) = परम, आदि. जब किसी शब्द के शुरू में u हो और उसके बाद किसी व्यंजन स्वर जुड़ा हो तो u का उच्चारण “यू” होता है. जैसे:- Uniform (यूनिफार्म) = वर्दी, Usurp (यूजर्प) = हड़पना Note:- जब Un का प्रयोग उपसर्ग के रूप में हो तो u का उच्चारण “अ” ही होता है. जैसे:- Un+real (अनरिअल) आदि. जब किसी शब्द के बीच में u हो और u के दोनों और व्यंजन हो तो u का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:- Bus (बस), Run (run) आदि. जब किसी शब्द के अंत में ure हो तो u का उच्चारण “अ” होता है. Fracture (फ्रैक्चर) = भंग, Nature (नेचर) Exception:- कुछ शब्द में u का उच्चारण “ऊअ/इओ (यो) भी होता है. जैसे:- Assure (अस्योर) = आश्वासन, Sure (स्योर), Cure (क्योर) आदि. जब किसी Word के अंत में ue हो और उससे पहले l, r या s हो तो ue का उच्चारण “ऊ” होता है लेकिन जब ue से पहले l, r, s न हो तो ue उच्चारण “यू” होता है. जैसे:- Blue (ब्लू), Construe (कांस्त्रू) = टीका करना, Sue (सु) = मुक़दमा चलाना जब किसी Word के बिच में ue का प्रयोग हो तो ue का उच्चारण “ए/अ/इ” होता है. जैसे:- Guess (गेस), Guerdon (गर्डन) = पारितोषिक, Guebre (गीबर) = जब किसी Word में ui से id या lt जुड़ा हो तो ui का उच्चारण “इ” होता है. जैसे:- Build (बिल्ड), Guilt (गिल्ट) जब किसी word में ui के ठीक पहले r जुड़ा हो तो ui का उच्चारण “ऊ” होता है. जैसे:- Bruise (ब्रुज) = चोट, Fruit (फ्रूट) Exceptions:- कुछ Words में ui का उच्चारण भिन्न-भिन्न होता है. जैसे:- Bluish (ब्लुइश) = नीला सा, circuit (सर्किट), Guide (गाइड) आदि.













No comments:
Post a Comment